रामगढ़ | रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के मरार के मुंडा टोला में आदिवासी हो समाज की बैठक हुई। यहां,गौरी शंकर दिगी की अध्यक्षता में बैठक के दौरान कई निर्णय लिए गए। 19 जनवरी को होने वाली हो मिलन समारोह की तिथि में बदलाव कर 9 फरवरी को करने का निर्णय लिया गया। समाज के सभी लोगों को समारोह में शामिल होने के लिए आग्रह किया गया है।


