जिले में 6 नई सड़कों के लिए 18.26 करोड़ मंजूर

जशपुरनगर| जिले की अर्थव्यवस्था और जनसुविधाओं की जीवनरेखा मानी जाने वाली सड़कों का जाल अब दूरस्थ अंचलों तक बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले की 6 नई सड़कों के निर्माण के लिए 18.26 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत सड़कों में उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है, जो अब तक पहुंच मार्ग नहीं होने के कारण पिछड़े हुए थे। इन छह सड़कों में भट्ठा से सरगुजा सीमा तक सड़क निर्माण, बांसटोली से पण्डुटोली पहुंच मार्ग, दुर्गापारा से फरसापानी मैनी पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण, सरडीह से पतरापारा पहुंच मार्ग, बांसटोली से अकरीकोना पहुंच मार्ग और जरूड़ाड से टटकेला पहुंच मार्ग शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *