उदयपुर में आज शीतलहर के चलते सुबह से कड़ाके की सर्दी है। तेज धूप निकलने के बाद भी ठंडी हवाओं से ठिठुरन बनी हुई है। गोगुंदा क्षेत्र में खेतों में बर्फ जम गई। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार- ठंडी हवाओं के कारण तापमान में कमी होने और एक बार फिर गलन वाली सर्दी की संभावना है। उदयपुर शहर में सुबह आज बादलों का डेरा नहीं था और धूप भी नहीं थी। वहीं भींडर कस्बे में सुबह बादलों के डेरे के बीच मौसम खराब रहा। गोगुंदा में कड़ाके की ठंड रही। न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री पर पहुंचा
गोगुंदा, सायरा क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए ग्रामीण घरों में ही अलाव का सहारा ले रहे है। काम पर जाने वाले लोग गर्म स्वेटर, मफलर, टोपी का सहारा लेकर बचाव कर रहे है। उदयपुर में अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री गिरकर 25.4 पर आ गया। न्यूनतम तापमान एकाएक 4.2 डिग्री बढ़कर 14.4 डिग्री हो गया। मौसम एक्सपर्ट डॉ. आर. एस. देवड़ा कहते है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी होने के साथ ही प्रदेश में बरसात होने के साथ ही ओले गिरे है। उन्होंने बताया कि मेवाड़ सहित दक्षिणी राजस्थान में भी मावठ होने और ओले गिरने की संभावना है। उत्तरी से चलने वाली 10 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से ठंडी हवाओं के कारण तापमान में कमी होगी। एक बार फिर से गलन वाली सर्दी का एहसास होगा। उदयपुर संभाग के जिले का तापमान (डिग्री सेल्सियस में) 23 जनवरी का वीडियो सहयोग : गोपाल लोढ़ा-गोगुंदा, जयदीप चौबीसा भींडर


