दिल्ली से उदयपुर आने वाली चार फ्लाइट कैंसिल हुईं:गणतंत्र दिवस की तैयारियों के कारण असर पड़ा, शहर में स्कूलों के बैंड ने कदम से कदम मिलाकर मार्च पास्ट किया

उदयपुर के महाराणा भूपाल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। कलेक्टर नमित मेहता के निर्देश पर समारोह की फाइनल रिहर्सल करवाई गई। रिहर्सल पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ हुई। वहीं, दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारी के कारण उदयपुर आने वाली चार फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। फाइनल रिहर्सल के दौरान एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा ने हर व्यवस्था को ध्यान से देखा। उन्होंने ध्वजारोहण किया और इसके बाद परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। उदयपुर में एडीएम सिटी ओझा ने सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन की भी बारीकी से जांच की, ताकि मुख्य समारोह के दिन किसी तरह की कोई कमी न रह जाए। परेड और मार्च पास्ट रहा आकर्षण रिहर्सल के दौरान पुलिस बल, एनसीसी कैडेट्स और अलग-अलग स्कूलों के बैंड दलों ने कदम से कदम मिलाकर शानदार मार्च पास्ट किया। बैंड की धुनों के साथ परेड का तालमेल देखने लायक रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम और पीटी प्रदर्शन परेड के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन (पीटी डिस्प्ले) का अभ्यास किया। इसके अलावा राजस्थानी लोक संस्कृति और देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी अंतिम प्रस्तुति दी गई। बच्चों के जोश और तैयारियों को देखते हुए एडीएम सिटी ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए, ताकि मुख्य कार्यक्रम भव्य और यादगार बन सके। जिला प्रशासन ने सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और पीने के पानी जैसी सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी विभागों को आपस में तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारी के चलते उदयपुर की 4 फ्लाइट्स कैंसिल इधर, नोटम के चलते दिल्ली से उदयपुर आने वाली फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। गणतंत्र दिवस की तैयारियों के चलते शनिवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से उदयपुर आने वाली चार फ्लाइट्स कैंसिल रहीं। इनमें 2 एयर इंडिया और 2 इंडिगो की फ्लाइट्स शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *