सवाईमाधोपुर में ठंडी हवाओं से बढ़ी गलन:बूंदाबांदी के बाद न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट

सवाई माधोपुर में शुक्रवार को सुबह-सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके। शनिवार सुबह भी जिले में ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों को गलन महसूस हुई। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे तापमान गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह एक ही दिन में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। एक सप्ताह में ऐसा रहा सवाई माधोपुर का तापमान लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव से मौसम की अनिश्चितता बनी हुई है। 27 जनवरी के बाद बदलेगा मौसम मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में 24 और 25 जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि 26 और 27 जनवरी को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से कई इलाकों में आंधी-बारिश, घना कोहरा और ठंड में और इजाफा होने की संभावना जताई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *