झारखंड में गर्मी का हो रहा असर:वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रदेश के मौसम पर असर, 10 डिग्री ऊपर चढ़ा मीनिमम पारा

फरवरी के पहले सप्ताह में ही झारखंड में गर्मी महसूस होने लगी है। सुबह में कुहासा और धुंध से दिन शुरू हो रहा है और दिन में बादल छा रहे हैं। ऐसे में धूप तीखी लगने लगी है। यही वजह है कि राज्य के सभी जिलों में तापमान में वृद्धि जारी है। राज्य में चतरा को छोड़कर सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। जिससे गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले कुछ दिनों तक सुबह में कोहरा और धुंध छाया रहेगा। लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा। बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो शुक्रवार को चतरा का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सबसे अधिक तापमान सरायकेला का 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रदेश के मौसम पर असर मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बारिश और बर्फबारी फिर से शुरू हो गई है। अगले 4 से 5 दिनों के अंदर झारखंड पर इसका आंशिक असर पड़ सकता है। इससे मौसम में बदलाव संभव है। मौसम में बदलाव होने से रांची का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। अगले दो-तीन दिनों तक रांची के तापमान में और 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। अभी बारिश के नहीं हैं आसार
मौसम केंद्र रांची के विज्ञानी अभिषेक आनंद की माने तो आनेवाले चार-पांच दिनों में शुष्क रहेगा। कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। हालांकि, उन बादलों से वर्षा की स्थिति नहीं बनेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *