जालंधर कैंट कांग्रेसी MLA का AAP पर आरोप:परगट बोले-भ्रष्टाचार में गिरफ्तार पूर्व मंत्री सिंगला दिल्ली चुनाव में प्रचार कर रहे, CM मान जवाब दें

जालंधर कैंट से कांग्रेस के विधायक परगट सिंह ने आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री विजय सिंगला द्वारा दिल्ली चुनाव में आप के लिए प्रचार करने पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक परगट सिंह ने आरोप लगाया है कि सीएम भगवंत सिंह मान ने जिस मंत्री (विजय सिंगला) को अपनी सरकार बनते ही भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार करवाया था। विधायक परगट सिंह ने आगे कहा- आज वही विजय सिंगला दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहा है। साथ ही परगट सिंह ने कहा- यदि आप भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस का दावा करते हैं, तो अपनी विजिलेंस टीम को रिपोर्ट लें और उक्त रिपोर्ट को जनता के सामने रखें। जैसे विधायक ने आम आदमी पार्टी पर सवाल खड़े किए कांग्रेस के विधायक परगट सिंह ने कहा- सीएम भगवंत मान जिस मंत्री को आपने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। वह आज दिल्ली में आप के लिए और उनके साथ चुनाव प्रचार कर रहा था। आपने उनकी रिकॉर्डिंग फोरेंसिक को भेज दी थी। विधायक परगट सिंह ने आगे कहा- लेकिन आपके आदेश पर काम करने वाली विजिलेंस को आज उस रिकॉर्डिंग की रिपोर्ट नहीं मिलने वाली है। आज के विधायक परगट ने कहा- यदि आप भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस का दावा कर रहे हो, तो आपके नेताओं को विजय सिंगला पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सार्वजनिक करने का आदेश देना चाहिए। जिससे पता चल सके कि विजय सिंगला के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई और केस का क्या बना। सच सामने आ जाने दीजिए, जिससे पता चले कि क्या उक्त मंत्री सच में भ्रष्ट था कि ये सिर्फ लोगों को मूर्ख ही बनाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *