फाजिल्का जिले के अरनीवाला इलाके में गंग कैनाल नहर के साथ लगते गांव अलियाना की वन विभाग की नर्सरी के पास पुराने टाहली के पेड़ काटने का मामला सामने आया है । बताया जा रहा है कि न सिर्फ पेड़ काटे गए । बल्कि लकड़ी भी गायब पाई गई । मामले में शिकायत पुलिस को की गई तो वन विभाग द्वारा मिली शिकायत के आधार पर थाना अरनीवाला पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है । लकडियां भी गायब जानकारी देते हुए स्थानीय किसान नेता सरदार कौर सिंह ने बताया कि उनके गांव शाहपुरा से अलियाना लिंक रोड के मध्य पादरी नर्सरी के नजदीक टाहली के पुराने वृक्ष काटे गए है । इतना ही नहीं उनका आरोप है कि यहां वन विभाग की पड़ी लकडियां भी गायब पाई गई है । वन विभाग कर्मचारियों पर आरोप गांव के हरजिंदर सिंह, जिंदर वडिंग ने बताया कि लकड़ी चोरी की गई है । क्योंकि चोरी की गई लकड़ी बेशकीमती है । जिनकी कीमत लाखों रुपए है । उन्होंने आरोप लगाए कि इसमें वन विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत हो सकती है। क्योंकि विभाग के कर्मचारियों की 24 घंटे यहां ड्यूटी रहती है । उच्च स्तरीय जांच की मांग उन्होंने इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है । वन विभाग के ब्लॉक अधिकारी पवन कुमार के मुताबिक काटे गए पेड़ों के बारे में सूचना पुलिस को दी गई है। उधर सूचना मिलने के बाद थाना आरनीवाला पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है । तीन पर केस दर्ज इंस्पेक्टर परमजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने वन विभाग की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए इस मामले में जग्गा सिंह, भारत भूषण और बनवारी लाल नामक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है ।


