रणजीता स्टेडियम में मनेगा गणतंत्र दिवस स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल करेंगे ध्वजारोहण

भास्कर न्यूज ​| जशपुरनगर देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जशपुर जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की रूपरेखा तय कर ली गई है। इस वर्ष जिला स्तरीय मुख्य समारोह रणजीता स्टेडियम में हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि श्याम बिहारी जायसवाल 26 जनवरी की सुबह ठीक 9 बजे रणजीता स्टेडियम पहुंचेंगे। वे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम जनता के संदेश का वाचन किया जाएगा। समारोह में राष्ट्र की रक्षा में शहीद हुए जवानों के परिजनों का विशेष सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन के उन अधिकारी और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने बीते वर्ष अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन किया है। परेड में पुलिस बल, नगर सेना और एनसीसी के कैडेट्स द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम व झांकियां रहेंगी आकर्षण गणतंत्र दिवस समारोह में जिले की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं और जिले में किए गए विकास कार्यों को दर्शाती विभिन्न विभागों की झांकियां निकाली जाएंगी। मुख्य समारोह के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा रणजीता स्टेडियम में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ दर्शकों के बैठने और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *