बिलासपुर में जनवरी में ही गर्मी की आहट शुरू हो गई है। शुक्रवार को दोपहर में तापमान 32 डिग्री पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 19.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके चलते रात में भी ठंड गायब हो गई है। पिछले दस साल की तुलना में इस बार जनवरी में ठंड कम रही। इस दौरान एक भी दिन तापमान 10 डिग्री से नीचे नहीं गया। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिसके चलते फरवरी में भी मौसम में उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है। 10 सालों की तुलना में इस साल जनवरी में ठंड कम रही आमतौर पर जनवरी में अधिक ठंड पड़ती है। जिसके चलते न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी नीचे रहता है। लेकिन, पिछले 10 सालों की तुलना में इस साल जनवरी में ठंड कम रही। साल 2024 में भी सबसे कम पारा 9.8 डिग्री दर्ज किया गया था। इस साल ऐसी कोई स्थिति नहीं बनी। अधिकतम तापमान में भी पिछले साल 29.8 डिग्री तक पहुंचा। इस साल 24 जनवरी को रिकार्ड 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्पष्ट है कि पहले की तुलना में ठंड बिल्कुल कम रही। 32 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान, रात में ठंड गायब जिले में शुक्रवार को दोपहर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री पहुंच गया, जिसके चलते तेज धूप महसूस होने लगी। ऐसा लग रहा था कि गर्मी शुरू हो गई है। इस दौरान लोगों को घरों में पंखा और कूलर चलाना पड़ा। वहीं, रात में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के पार पहुंच गया, जिसकी वजह से रात में भी ठंड का असर कम रहा। फरवरी में सामान्य से अधिक रहेगा तापमान मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से न्यूनतम तापमान में एक फरवरी तक वृद्धि होने की संभावना है। जनवरी के मुकाबले फरवरी में औसत तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। यानी न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक होगा। मासिक वर्षा भी सामान्य से कम होगी। मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस साल सर्दी का असर कम रहा। फरवरी में भी स्थिति ऐसा ही कुछ नजर आ रहा है। विक्षोभ के चलते आसमान में बादल छाए रहने और उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन बंद होने से सर्दी कम महसूस होती है। पहले सप्ताह में छाएगी बदली मौसम विज्ञानियों की मानें तो फरवरी के पहले सप्ताह में विक्षोभ के कारण हल्के बादल नजर आ सकते हैं। बिलासपुर अंचल में वर्षा जैसी कोई स्थिति फिलहाल नजर नहीं आ रही। फिर भी तीन फरवरी के बाद आसमान साफ होने के बाद मौसम में बदलाव होगा। हालांकि तापमान में बहुत अधिक गिरावट का अनुमान नहीं है। इस साल जनवरी में सबसे ठंडा दिन


