भाजपा के 7, कांग्रेस के 3 बागी चुनाव मैदान में:अंबिकापुर के भाजपा-कांग्रेस वार्ड पार्षद दावेदारों की बगावत, कांग्रेस ने बागियों को किया निष्कासित

नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए अंबिकापुर में महापौर के 06 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 48 वार्डों में 124 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें भाजपा से सात और कांग्रेस के तीन बागी चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने बागियों पर कार्रवाई करते हुए तीन कांग्रेस जिलाध्यक्ष के तीन दावेदारों को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। भाजपा ने बागियों पर अब तक कार्रवाई नहीं की है। निगम चुनाव में वार्ड पार्षद के लिए भाजपा और कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर निर्वतर्मान पार्षदों के साथ दावेदारों ने बगावत करते हुए बतौर निर्दलीय प्रत्याशी पर्चा भर दिया। कांग्रेस में तीन वार्डों को छोड़कर शेष ने नाम वापस ले लिया। वार्ड क्रमांक 3 से कांग्रेस बागी हुए दिलीप धर को कांग्रेस ने बी फार्म दे दिया। पार्षद गीता रजक को मनाकर नामांकन वापस करा लिया गया। भाजपा के 7 बागियों ने बढ़ाई मुसीबत प्रदेश में सत्तासीन भाजपा अपने कई बागियों को नहीं मना सकी। पार्षद का टिकट मांग रहे भाजपा के कई दावेदारों ने बतौर निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया था। भाजपा से 18 वार्डों में दावेदारों ने नामांकन किया था, जिनमें से 11 को मनाने में भाजपा सफल रही। भाजपा के जो बागी चुनाव मैदान में उनमें वार्ड क्रमांक 2 से नितीन पाल, वार्ड क्रमांक 3 से पूर्व पार्षद निशीकांत भगत, वार्ड क्रमांक 8 से दीपक लाल अगरिया, वार्ड क्रमांक 21 से निवर्तमान पार्षद शैलेश कुमार सिंह, वार्ड क्रमांक 26 से अनेक गुप्ता, वार्ड क्रमांक 31 से शुभांकर पांडेय और वार्ड क्रमांक 36 से अनिल सोनकर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस से भाजपा में गए दो को टिकट, एक वार्ड में नहीं घोषित किया प्रत्याशी
कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए विजय सोनी और प्रकाश साहू की पत्नी किरण साहू को भाजपा ने पार्षद का टिकट दे दिया है। कांग्रेस ने तीन वार्डों में प्रत्याशी तय नहीं हो पाने के कारण दो-दो दावेदारों का फार्म भरवा दिया था। इनमें दो में सांमजस्य बना लिया गया। कांग्रेस वार्ड क्रमांक 40 रफी अहमद किदवई वार्ड से कांग्रेस सहमति नहीं बना सकी। इस कारण कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। कांग्रेस के तीन बागी प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। इनमें से एक रसीद पेंटर को आप ने प्रत्याशी बना दिया है। वार्ड क्रमांक 21 से कांग्रेस के पार्षद रहे दीपक मिश्रा की पत्नी प्रीति मिश्रा ने नामांकन भर दिया था। उन्हें मना लिया गया है। वार्ड क्रमांक 29 से अजय सिंह एवं रजनीश सिंह में अजय सिंह को टिकट दिया गया तो रजनीश सिंह ने नाम वापस ले लिया है। वार्ड क्रमांक 45 में सुदामा कुर्रे को प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस ने 3 बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता
कांग्रेस ने बागी होकर चुनाव लड़ने वाले तीन दावेदारों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। देर शाम कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने निष्कासन आदेश जारी कर अब्दुल रसीद पेंटर, अशोक जायसवाल व फिरोज अंसारी को छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। वार्ड क्रमांक 22 के अशोक जायसवाल ने पत्नी इंद्रावती जायसवाल को टिकट नहीं मिलने पर उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा है। अब्दुल रसीद पेंटर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के रूप में वार्ड 40 से चुनाव लड़ रहे हैं। फिरोज अंसारी वार्ड क्रमांक 42 से बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं। अंबिकापुर नगर निगम के महापौर प्रत्याशी
डॉ.अजय कुमार तिर्की (INC), मंजूषा भगत (BJP), प्रकाश कुमार किस्पोट्टा (BSP), राजीव लकड़ा (AAP), माधुरी सिंह सांडिल्य (GGP)और तरूण कुमार भगत (HRP) महापौर के प्रत्याशी हैं। अंबिकापुर नगर निगम के पार्षद प्रत्याशी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *