जालंधर में रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर:बस स्टैंड की घटना, हिट होने के बाद कार खंभे से टकराई, हंगामे पर पहुंची पुलिस

जालंधर बस स्टैंड पर रोडवेड बस ने कार को टक्कर मार दी। बस के हिट करने के बाद कार खंभे से टकरा गई। हादसे में कार ड्राइवर बच गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर कार से कुछ मिनट पहले ही उतरा था। टक्कर का पता चलते ही कार और बस ड्राइवर में हंगामा हो गया। इसके बाद जालंधर बस स्टैंड चौकी की पुलिस दोनों ड्राइवरों को साथ ले गई है। हादसे में कार आगे और पीछे से बुरी तरह पिचक गई है। दोनों पक्षों में थाने में बातचीत चल रही है। अभी तक किसी ने भी एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। कार बस स्टैंड के बाहर साइड पर पार्क कर गया था ड्राइवर
लोगों ने बताया कि बस स्टैंड के बाहर कार को साइड पर पार्क कर ड्राइवर किसी काम से चला गया था। कार चालक ने बताया कि बस चालक ने बस मोड़ने के दौरान ब्रेक नहीं लगाई और उसकी खड़ी कार में टक्कर मार दी। जिसके कारण कार का अगला और पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि कार का अगला हिस्सा पोल से टकरा गया और पिछले हिस्सा बस के हिट करने से पिचक गया।
पुलिस बोली-दोनों के बयान के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी
घटना को लेकर बस स्टैंड चौकी पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है। दोनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। हादसे के फुटेज भी ले लिए हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई है। इस केस में जिस किसी का भी कसूर होगा, उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *