फाजिल्का में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलटी:एयरबैग खुलने से ड्राइवर की बची जान, कार क्षतिग्रस्त

फाजिल्का जिले में जलालाबाद श्री मुक्तसर साहिब रोड पर आज सुबह सड़क हादसे की खबर सामने आई है । जहां कार ड्राइवर जलालाबाद होते हुए अपने गांव को वापस लौट रहा था कि जलालाबाद श्री मुक्तसर साहिब रोड पर उसकी कार अचानक बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि ड्राइवर की जान बाल बाल बच गई । बेकाबू होकर पलटी कार बता दे कि जलालाबाद के गांव तम्बूवाला का रहने वाला एक युवक कार से अपने पारिवारिक सदस्य को गांव स्वाह वाला छोड़कर वापस आ रहा था। इसी दौरान उसकी कार जलालाबाद श्री मुक्तसर साहिब रोड पर पहुंची तो स्थानीय बीएसएफ सेक्टर के नजदीक अचानक मोड़ पर तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई और पलट गई।​​​​​​​ ड्राइवर की बच गई जान इस दौरान कार पलटियां खाकर बीएसएफ की बाउंड्री के साथ जा टकराई । गनीमत रही की ड्राइवर की जान बच गई।मौके पर पहुंचे व्यक्ति रमेश कुमार और अन्य लोगों ने अपील की कि कार चलाते समय रफ्तार का ध्यान रखें । तेज रफ्तार सिर्फ ड्राइवर की ही नहीं किसी की भी जान ले सकती है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *