राजसमंद के देवगढ़ कस्बे में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय एवं नगर पालिका देवगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को लेकर कस्बे में जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही अपील की गई कि अब कस्बे में सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग में नही ली जाएगी। स्थानीय लोगों को जागरूक करने के लिए कपड़े की निशुल्क थैलियां भी बांटी की गई। साथ ही अपील भी की गई कि प्लास्टिक कैरी बैग का यूज नहीं करेंगे। क्षेत्रीय अधिकारी अशोक जेलिया ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र की सब्जी मण्डी, उसके आसपास की दुकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, सब्जी विक्रेताओं के ठेलों तथा आम नागरिकों से बातचीत भी की। इस दौरान अधिकारियों व कार्मिकों ने सिंगल यूज प्लास्टिक से मिट्टी, जल स्रोतों, पशुओं और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। अभियान के दौरान नागरिकों को दैनिक जीवन में कपड़े के थैलों को अपनाने, प्लास्टिक कैरी बैग्स से परहेज करने तथा स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं एवं आमजन को निशुल्क कपड़े के थैले भी वितरित किए गए।


