कंवर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल्या से मिले अमर

जांजगीर चाम्पा| कौशल्या देवी साय को कंवर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जशपुर जिला संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने मुख्यमंत्री निवास ‘बगिया’ पहुंचकर मुलाकात की। इस अवसर पर भाजपा नेता जितेंद्र खांडे और सुनील पाण्डेय भी उपस्थित रहे। इस मौके पर अमर ने कहा कि कौशल्या देवी साय को यह जिम्मेदारी मिलना केवल कंवर समाज के लिए ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में समाज को नई दिशा मिलेगी और सामाजिक एकजुटता को बल मिलेगा। इस अवसर पर अमर सुल्तानिया ने सम्मान स्वरूप शॉल भेंट कर अपनी मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। मुलाकात के दौरान प्रदेश एवं जिले से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *