नारकंडा में भारी बर्फबारी से NH-5 बंद:शिमला जाने वाली बसों का रूट बदला, यात्री परेशान, रामपुर-रोहडू मार्ग भी बंद

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। शिमला जिले के नारकंडा में भारी हिमपात के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (NH-5) पूरी तरह बंद हो गया है। सड़क पर मोटी बर्फ जमने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। NH-5 बंद होने से रामपुर से शिमला और शिमला से किन्नौर की तरफ जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए शिमला जाने वाली बसों के रूट में अस्थायी बदलाव किया है। अब सभी बसें सुन्नी और बसंतपुर होकर शिमला पहुंच रही हैं। वहीं, रामपुर-रोहडू सड़क भी बंद है। स्नो बाउंड क्षेत्रों में बसें खड़ी न करने के सख्त निर्देश रामपुर परिवहन डिपो के अड्डा प्रभारी पॉल ने बताया कि बस ड्राइवरों को स्नो बाउंड क्षेत्रों में बसें खड़ी न करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने वाली बसों को रात में ही लौटने के आदेश हैं, ताकि बर्फबारी में फंसने का खतरा न हो। किसानों और बागवानों के लिए लाभकारी मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में और बर्फबारी की संभावना जताई है। यह बर्फबारी किसानों और बागवानों के लिए लाभकारी मानी जा रही है, लेकिन आम लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा रही है। लोक निर्माण विभाग ने कहा है कि मौसम साफ होते ही सड़कों को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *