बाघ ने बगुले को 5 मिनट मुंह में दबोचे रखा,VIDEO:पंजे से उठाकर पकड़ा, थोड़ी देर तक खेलता रहा; फिर जिंदा छोड़ दिया

सवाई माधोपुर के रणथम्भौर में एक फिर बाघ की अठखेलियों को देखकर हर टूरिस्ट हैरान हो गया। बाघ बगुले को मुंह में लेकर घूम रहा था। टूरिस्टों को लगा बाघ ने शिकार किया है। तभी टाइगर ने बगुले को छोड़ दिया। देखते ही देखते बगुला उड़ गया। ये नजारा गुरुवार शाम की सफारी में मलिक तालाब के पास का है। बाघिन रिद्धि के मेल शाव की इस अठखेलियों को टूरिस्ट ने अपने कैमरों में कैद कर लिया। रिद्धि के इसी मेल शावक का 8 दिन पहले भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पेड़ पर चढ़ता और फिर शाखाओं पर चहलकदमी करते हुए नीचे उतर जाता। इस दौरान उसकी मां बाघिन रिद्धि पेड़ के नीचे बैठी थी। मलिक तालाब के पास इस नजारे को वहां मौजूद पर्यटकों ने मोबाइल और कैमरों में कैद कर लिया था। फोटो में देखिए बाघिन रिद्धि के शावक की मस्ती… तालाब पर घूमते समय सामने आया बगुला, मुंह में दबोच लिया जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को देसी-विदेशी टूरिस्ट जोन नंबर चार के पास सफारी कर रहे थे। इसी दौरान रिद्धि के शावक की साइटिंग हुई। वह मलिक तालाब के पास घूम रहा था। तभी उसके सामने बगुला आ गया। बगुले को देखते ही बाघ उसकी तरफ लपका और उसके पंखों को मुंह में दबोच लिया। बगुला भी चंगुल से निकलने के लिए पंख फड़फड़ाने लगा। दो से तीन बार बगुले ने अपने आपको छुड़ाने का प्रयास करता रहा, लेकिन सफल नहीं हुआ। आखिर में बाघ ने पंजे की मदद से उसे जकड़ लिया तो टूरिस्टों को लगा कि बाघ ने शिकार कर लिया। वह बगुले को पांच मिनट तक मुंह में दबोचे हुए मलिक तालाब के पास घूमता रहा। जब बाघ बैठ गया तो बगुला उसके पंजे के पास से जिंदा निकल गया। यह देख वहां मौजूद पर्यटकों दंग रह गए। बाघ और बगुले की अठखेलियों का वीडियो भी बनाया। बाघिन रिद्धि के इस शावक की उम्र करीब ढाई साल है। वह रणथंभौर के जोन नंबर तीन और चार में अक्सर अपनी मां के साथ पर्यटकों को नजर आते रहते हैं। ढाई साल के हैं रिद्धि के शावक रणथंभौर नेशनल पार्क की बाघिन रिद्धि को वन विभाग ने T-124 नंबर दिया है। रिद्धि की उम्र करीब 7 साल है। उसका जन्म अक्टूबर-नवंबर 2018 में हुआ था। रिद्धि, बाघिन ऐरोहेड (T-84) की बेटी है। वह मुख्य रूप से रणथंभौर के जोन-3 और जोन-4 में विचरण करती है। बाघिन रिद्धि अब तक दो बार मां बन चुकी है। फिलहाल वह अपने दोनों शावकों को वाइल्ड लाइफ ट्रेनिंग दे रही है। दोनों शावकों की उम्र करीब ढाई साल बताई जा रही है। ये खबर भी पढ़ें… अलवर में पैंथर ने किया हिरण के बच्चे का शिकार:मां चीखती रही; बाकी झुंड भी देखता रहा, पर्यटकों ने किया वीडियो रिकॉर्ड अलवर के सरिस्का बाघ अभ्यारण में एक पैंथर ने हिरण के बच्चे का शिकार कर लिया। हिरण का बच्चा अपने झुंड के साथ शांत खड़ा था। अचानक झाड़ियों से निकलकर आए पैंथर ने हिरण की गर्दन पर तेज वार किया। उसे अपने जबड़ों में दबोच लिया। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *