‘साथ-मरने’ का वादा कर पत्नी का गला रेंता, खुद मुकरा:बच्चों का ख्याल आया तो खुद नहीं मरा; रात भर लाश के पास बैठा रहा

बलरामपुर जिले में ‘साथ जिएंगे, साथ मरेंगे’ का फैसला लेने के बाद बीमार पति ने अपनी पत्नी को गला दबाकर मार डाला। मारने के बाद बच्चों का ख्याल आया तो पति ने खुद सुसाइड नहीं किया। अब वह पुलिस की गिरफ्त में है। मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। पति को पेट दर्द की गंभीर बीमारी थी। जो इलाज के बाद भी ठीक नहीं हो रही थी। वह काफी पैसे खर्च कर चुका था। इसी बात से दोनों पति-पत्नी परेशान रहते थे। जिसके बाद दोनों ने जहर खाकर साथ में मरने का फैसला लिया था। लेकिन पत्नी को मारने के बाद वह खुद मुकर गया। शादी को 10 साल हुए थे पुलिस के अनुसार, मुरका जिड़गी पारा का रहने वाला राम दिल आयाम उर्फ मिथुन (30 वर्ष) पेशे से मजदूर है। उसकी शादी फरहारो (30 साल) से हुई थी। दोनों की शादी को 10 साल हो गए थे। उनके 2 बच्चे है। एक 8 साल का बेटा और दूसरा 3 साल की बेटी है। पति को पिछले 3 साल से पेट दर्द और हाथ-पैर दर्द जैसी बीमारियों से परेशान था, जिसका इलाज कराने के बाद भी उसे आराम नहीं मिला। दोनों बीमारी के इलाज के लिए गांव से दूर गए हुए थे। लेकिन 2 दिनों तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने थाने में शिकायत की। 23 जनवरी की सुबह पति राम दिल खुद गांव पहुंचा जहां उसने गांव वालों को पूरी बात बताई। उसने अपने भाई को बताया कि 22 जनवरी (मंगलवार) शाम करीब 6 बजे उसने अपनी पत्नी फरहारो की हत्या कर दी। जिसके बाद सभी घटना स्थल पहुंचे। ग्राम मुरका जिड़गी में रामसुंदर गोंड के गन्ना बाड़ी में पत्नी की लाश पड़ी थी। आरोपी पति ने बताया कि उसने हाथ और पैर से गला दबाकर वारदात को अंजाम दिया है। रात भर खेत में पत्नी की लाश के पास बैठा रहा। गिरफ्तार कर भेजा जेल सूचना मिलने पर राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतिका का शव गन्ना बाड़ी में पाया। पुलिस ने मृतिका के पति रामदिल आयाम उर्फ मिथुन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने और उसकी पत्नी ने जहर खाकर साथ मरने का मन बनाया था। इसी योजना के तहत उसने अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। हालांकि, उसने अपने 8 वर्ष और 3 वर्ष के दो छोटे बच्चों के भविष्य को देखते हुए खुद आत्महत्या नहीं की। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पत्नी के सिर, चेहरा गले में गंभीर चोट थी राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि मृतका के भाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि, इलाज के लिए दोनों पति पत्नी भोपरपत्रनम निकले थे, लेकिन वापस नहीं आ रहे थे। परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। 2 दिन खोजबीन की तो कहीं नहीं मिले। 23 जनवरी की सुबह आरोपी खुद गांव पहुंचा को पूरी बात बताई। उसकी बात सुनकर पूरे गांव वाले इकट्ठा हुए। सभी को ले जाकर मौके पर दिखाया तो पत्नी मृत पड़ी थी। सिर, चेहरा गले में गंभीर चोट थी। जांच में सिर पर हमला और गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। दोनों पति पत्नी ने मुर्खतापूर्ण निर्णय लिया कि एक साथ मर जाते है। दोनों मरने का मन बनाए। पत्नी को मारा फिर छोटे छोटे बच्चों का ख्याल आया तो खुद मौत को नहीं अपनाया। ………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… पत्नी का गला काटकर फंदे से लटका पति: लेटर में लिखा- PNB कर्मचारियों ने फर्जी तरीके से ग्राहकों के पैसे निकाले, हमें परेशान किया छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में युवक ने पहले पत्नी का धारदार हथियार से गला काटा, फिर खुद फंदे से लटककर जान देने की कोशिश की। पत्नी की मौत हो गई है, जबकि पति बेसुध है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला नारायणपुर से सटे गढ़ बेंगाल गांव का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *