लुधियाना सीपी ऑफिस से कुछ कदम की दूरी पर चोरी:नौजवान ने घर की की रेकी, लाखों के सोने पर हाथ साफ

लुधियाना में चोरी की घटनाओं ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली सवाल खड़े कर दिए हैं। फिरोज़पुर रोड स्थित सीपी ऑफिस से महज़ 100 कदम की दूरी पर डॉ. शाम सिंह रोड में दिनदिहाड़े चोरी की वारदात ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसमें एक नौजवान मास्क लगाकर घर के बाहर रेकी करता साफ दिखाई दे रहा है। चोर कुछ देर तक आसपास की हलचल देखता रहा और मौका मिलते ही घर में कूद कर दाखिल हो हाथ साफ कर गया। दो–तीन दिन पहले ही बैंक के लॉकर से निकलवाया था सोना पीड़ित परिवार चंदना राय ने बताया कि सुबह घर में कोई नहीं था माता जी गुरुद्वारे गए हुए थे। जब वापस लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजा थोड़ा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो बेडरूम में सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली हुई थी और सोने के गहने गायब थे। तभी हमें शक हुआ कि चोरी हो चुकी है। सिर्फ 2–3 दिन पहले ही बैंक के लॉकर से सोना निकलवाया गया था जिसकी जानकारी किसी तरह चोरों को लगी और उन्होंने चोर का सीसीटीवी आया सामने सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा युवक लगभग 20–25 वर्ष का लग रहा है। चेहरे पर मास्क होने के बावजूद पहले सिगरेट पी और हाथ में पाने जैसी चीज़ें दिख रहीं है उसके बाद रेकी कर छलांग लगाकर अंदर चला गया । पुलिस जांच में जुटी, फुटेज से पहचान के प्रयास पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *