श्रीगंगानगर में छाया ‘किन्नू महाकुंभ’ का रंग:विधायक बराड़ बोले- यहां कृषि में इनोवेशन की अपार संभावनाएं

जिला प्रशासन और उद्यान विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय पंच गौरव किन्नू महाकुंभ का आज दूसरा दिन चल रहा है। मेले में आज पंजाब हरियाणा से हजारों किसान पहुंचे हुए हैं। जहां हाईटेक कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी से लेकर पशु प्रतियोगिताओं तक हर तरफ उत्साह का माहौल है। पंजाब और हरियाणा से भी किसान अपने पशु और घोड़ों के साथ पहुंचे हैं। जगह-जगह लगे स्टॉल्स पर।ड्रिप सिंचाई सिस्टम, पॉलीहाउस मॉडल, सोलर पावर और आधुनिक कृषि यंत्रों के मॉडल लगे हुए हैं। वहीं मंच पर संबोधित करते हुए सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़ ने कहा- श्रीगंगानगर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर किन्नू महोत्सव हो रहा है। यहां खेती की अपार संभावनाएं हैं और रोज नए-नए इनोवेशन हो रहे हैं। उद्यान विभाग की सहायक निदेशक प्रीति गर्ग ने बताया- इस मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती, उन्नत तकनीक और बाजार से सीधे जोड़ना है। किन्नू की अलग-अलग किस्मों की प्रतियोगिताएं हुईं, बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। फल, सब्जी, फूल, शहद और किन्नू से बने प्रसंस्कृत उत्पादों की खूबसूरत प्रदर्शनी सजी है। वहीं, आज मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पंजाबी भांगड़ा और राजस्थानी परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया। कृषि विभाग ने फसल प्रबंधन, सिंचाई और यंत्रीकरण पर स्टॉल लगाए हैं, जबकि कृषि विपणन विभाग उत्पाद बिक्री और एग्रो प्रोसेसिंग के अवसरों पर जानकारी दे रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *