लाइलाज बीमारी:महिलाएं ‘सिकल सेल एनीमिया’ की गिरफ्त में ज्यादा, राजस्थान टॉप-10 राज्यों में आया

लाइलाज बीमारी सिकल सेल एनीमिया जनजाति क्षेत्रों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा गिरफ्त मे ले रही है। स्क्रीनिंग के आंकड़ों के हिसाब से राजस्थान भी बीमारी में टॉप-10 राज्य की श्रेणी में आ गया है। यह खुलासा केन्द्र सरकार की ओर से राजस्थान समेत देशभर के 17 राज्यों में पुरुष और महिलाओं की स्क्रीनिंग के दौरान हुआ है। मामलों के बढ़ते ग्राफ के कारण विशेषज्ञों ने कहा कि सरकार को बजट में गर्भवती महिला की थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग की अनिवार्यता की घोषणा करनी चाहिए। जिससे लाइलाज बीमारी से बचाया जा सकें। केन्द्र सरकार की ओर से राजस्थान समेत देशभर में सिकल सेल एनीमिया बीमारी को वर्ष-2047 तक खत्म करने का है। प्रधानमंत्री ने एक जुलाई 2023 को मध्य प्रदेश से सिकल सेल एनीमिया एलीमिनेशन मिशन ( एनएससीएईएम) अभियान का शुभारंभ किया है। भास्कर EXPLAINER: वो सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं ​ (भास्कर एक्सपर्ट पैनल : डॉ.विष्णु शर्मा, हिमेटोलॉजिस्ट, एसएमएस अस्पताल जयपुर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *