भोपाल में जैन लिगेसी क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा दिन:एसजे इलेवन 51 रन से जीती, 360 धुरंधर ने 20 रन से जीत दर्ज की, वहीं प्रगति लीजेंड्स ने आखिरी गेंद पर मुकाबला जीता।

भोपाल के बैरागढ़ क्रिकेट ग्राउंड में जैन लिगेसी क्रिकेट टूर्नामेंट हो रहा है। आज के पहले सेशन के तीन मैच में एसजे इलेवन 51 रन से जीती, 360 धुरंधर ने 20 रन से जीत दर्ज की, वहीं प्रगति लीजेंड्स ने आखिरी गेंद पर मुकाबला जीता। आज शाम होंगे तीन मुकाबले आज शाम के सत्र में तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच शाम 6 बजे जेके सुपरकिंग्स और जेके चैंपियंस के बीच होगा। दूसरा मुकाबला रात 8 बजे रेस्टफुल रॉयल्स और एसजे इलेवन के बीच खेला जाएगा। वहीं तीसरा मैच रात 10 बजे नक्श नाइट्स और जेके चैंपियंस के बीच होगा। मैच की चार तस्वीरें देखिए शुभम जैन की तूफानी बल्लेबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन भोपाल में आयोजित जैन लीगेसी क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन का पहला मुकाबला एसजे-11 और जेजीएम टाइटंस के बीच खेला गया। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए एसजे-11 ने 12 ओवर में 143 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
एसजे-11 की ओर से शुभम जैन और रोहित जैन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर मैच को हाई-स्कोरिंग बना दिया। शुभम जैन ने सिर्फ 16 गेंदों में 47 रन ठोके, इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 3 चौके लगाए। वहीं रोहित जैन 46 रन बनाकर नाबाद लौटे। रोहित जैन की नाबाद पारी से बना हाई-स्कोरिंग मुकाबला 144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेजीएम टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के दोनों ओपनर सस्ते में पवेलियन लौट गए। शुरुआती 6 ओवर में टीम महज 35 रन ही बना सकी। मध्यक्रम में कुशल बोथरा अकेले संघर्ष करते नजर आए, लेकिन उन्हें किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। कुशल 39 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद जेजीएम टाइटंस की पारी लड़खड़ा गई।जेजीएम टाइटंस की टीम 12 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 92 रन ही बना सकी और मुकाबला 51 रन से हार गई।शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए शुभम जैन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बल्लेबाजी में 16 गेंदों पर 5 छक्के और 3 चौके लगाए, वहीं गेंदबाजी में 3 ओवर में 2 विकेट भी हासिल किए। 360 धुरंधर ने मेंटर टाइगर को 20 रन से हराया जैन लीगेसी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में मेंटर टाइगर और 360 धुरंधर आमने-सामने रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए 360 धुरंधर की शुरुआत खराब रही और टीम ने महज 15 रन पर अपने दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद अंकुर जैन ने आक्रामक अंदाज में 28 रन बनाए, लेकिन वे कैच आउट हो गए। मध्यक्रम में शुभम जैन ने पारी को संभालते हुए सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। निर्धारित 12 ओवर में 360 धुरंधर की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 124 रन ही बना सकी। शुभम जैन का ऑलराउंड प्रदर्शन, 360 धुरंधर ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की 125 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेंटर टाइगर की शुरुआत अच्छी रही, हालांकि टीम ने पहला विकेट 3 रन के स्कोर पर गंवा दिया। इसके बाद शुभम जैन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों पर 47 रन बनाए, लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। मेंटोर टाइगर की टीम 12 ओवर में लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 360 धुरंधर ने मुकाबला 20 रन से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ 360 धुरंधर इस टूर्नामेंट में लगातार तीन मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई।शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए 360 धुरंधर के शुभम जैन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बल्लेबाजी में 46 रन (2 चौके, 4 छक्के) बनाए और गेंदबाजी में 2 विकेट भी झटके। गौरव इलेवन ने प्रगति लीजेंड्स को रोमांचक मुकाबले में हराया जैन लीगेसी क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में प्रगति लीजेंड्स और गौरव इलेवन आमने-सामने रहे। टॉस जीतकर गौरव इलेवन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी प्रगति लीजेंड्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के किसी भी बल्लेबाज के बीच बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी और पूरी टीम 107 रन पर ऑलआउट हो गई। 108 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौरव इलेवन की शुरुआत भी खराब रही और टीम को पहला झटका बिना खाता खोले ही लग गया। टॉप ऑर्डर के चार बल्लेबाज 28 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। प्रताप की घातक गेंदबाजी, आखिरी ओवर में पलटा मैच का रुख इसके बाद संदेश और अर्वज जैन ने पारी को संभालते हुए क्रमशः 26 और 23 रन बनाए। हालांकि अंकुर जैन ने दोनों बल्लेबाजों को आउट कर प्रगति लीजेंड्स की मुकाबले में वापसी कराई। इसके बाद मैच पूरी तरह रोमांचक हो गया। आखिरी ओवर में गौरव इलेवन के गेंदबाज प्रताप ने घातक गेंदबाजी करते हुए लगातार तीन विकेट झटके और मैच को अपनी टीम के पक्ष में कर लिया। अंत में प्रगति लीजेंड्स की टीम 104 रन पर ऑलआउट हो गई और गौरव इलेवन ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *