चौथा रेलवे ट्रैक बिछाने स्टेशन में लाए गए कांक्रीट के स्लीपर्स

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में चौथा रेलवे ट्रैक बिछाने कांक्रीट के स्लीपर्स लाए जा रहे हैं। जल्द ही यहां पुराने रेलवे ट्रैक को निकालने और नया ट्रैक बिछाने का काम शुरू किया जाएगा। वर्तमान में चौथे प्लेट फार्म में चबूतरा निर्माण और टीन शेड लगाने का काम लगभग पूरा कर दिया गया है। इसके अलावा यहां रेलवे के अन्य विभागों की बिल्डिंग तैयार होगी। प्लेटफार्म की लंबाई पर्याप्त होने के चलते यहां लंबी दूरी की ट्रेनों के जनरल कोच प्लेट फार्म से बाहर नहीं थमेंगे। यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने उतरने में आसानी होगी। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में रिनोवेशन का काम 95 फीसदी पूरा कर लिया गया है। प्लेटफार्म नंबर 1 और 4 में एस्कलेटर का काम पूरा होने के बाद इसे शुरू कर दिया गया। इसकी दोनों प्लेटफार्म में कनेक्टिंग है हालांकि अभी प्लेटफार्म 4 में यात्री ट्रेनों की आवाजाही नहीं हो रही है। रेलवे के अफसर चौथे रेलवे ट्रैक बिछाने का काम कब शुरू होगा इसकी कोई निश्चित तिथि नहीं बता पा रहे हैं। लेकिन अगले एक से दो माह के भीतर काम शुरू होने की संभावना जता रहे हैं। रिनोवेशन पूरा, विधिवत शुभारंभ करने की तैयारी रेलवे स्टेशन में रिनोवेशन का काम 95 फीसदी पूरा कर लिया गया है। जल्द ही रेलवे स्टेशन का विधिवत शुभारंभ करने की तैयारी चल रही है। यहां विशाल पार्किंग, चौड़ी रोड, वेटिंग हॉल और अन्य यात्री सुविधाओं में विस्तार किया गया। सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। रिनोवेशन और यात्री सुविधाओं में विस्तार करने करीब 14 करोड़ रुपए खर्च किया गया है। स्टेशन पारा की ओर स्वागत द्वार बन कर तैयार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *