राज्य सरकार की ओर से देर रात को IAS, IPS, RAS, IFS की तबादला सूची जारी की गई। जिसका असर जैसलमेर जिले पर भी देखने को मिलेगा। जारी की तबादला सूचियों में जैसलमेर के कई अधिकारी इधर-उधर हुए हैं। इन अधिकारियों का हुआ तबादला RAS तबादला सूची में परसाराम को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, प्रतापगढ़ के पद से अतिरिक्त जिला कलेक्टर जैसलमेर के पद पर लगाया है। यह पद पूर्व में ADM मुन्निराम बगड़िया के रिटायर होने के बाद से ही रिक्त चल रहा था। जिस पर अब सरकार की ओर से परसाराम को लगाया गया है। इसी तरह एसडीएम जैसलमेर पवन कुमार का तबादला, छतरगढ़, बीकानेर में एसडीएम के पद पर तबादला हुआ है। एसडीएम पवन कुमार की जगह सक्षम गोयल को एसडीएम जैसलमेर लगाया गया है। वहीं शिव, बाड़मेर SDM हनुमानाराम को SDM फतेहगढ़ के पद पर लगाया गया है। IFS की तबादला सूची में DFO डीडीपी आशुतोष ओझा को वन संरक्षक, जोधपुर के पद पर लगाया है। वहीं कुमार शुभम को DFO जैसलमेर के पद पर लगाया गया है।


