बठिंडा में दो बाइकों की टक्कर, युवक की मौत:दो घायल, एक लुधियाना रेफर, समाजसेवी संस्था ने कराया भर्ती

बठिंडा जिले के गोनियाना रोड पर गांव भोखड़ा के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के स्वयंसेवक मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान चक्क राम सिंह वाला के रहने वाले रंजीत सिंह काली (32 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में गांव भोखड़ा के रहने वाले गुरमिंदर सिंह (38 वर्ष) और चक्क राम सिंह वाला के रहने रणजीत सिंह (23 वर्ष) शामिल हैं। दोनों घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती बता दे कि स्वयंसेवक राजविंदर धालीवाल और आकाश गर्ग एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों गंभीर घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक को एक अन्य एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल ले जाया गया। घायलों में से एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लुधियाना के निजी अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे की जांच में जुटी पुलिस थाना नहियांवाला के एसएचओ दिलबाग सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने धारा 194 बी एन एस एस के तहत कार्रवाई की है। एसएचओ ने कहा कि यदि परिवार बाद में कोई बयान दर्ज कराता है, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *