सतना जिला कोर्ट परिसर में मारपीट, 7 आरोपी गिरफ्तार:पेशी पर आए आरोपियों ने आपस में किया विवाद, जेल भेजे गए

सतना जिला न्यायालय परिसर में मारपीट करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। ये सभी आरोपी शुक्रवार शाम को पेशी पर कोर्ट आए थे। पुलिस के अनुसार, पेशी के दौरान किसी बात को लेकर आरोपियों ने न्यायालय परिसर के भीतर ही गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह परिहार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। पूछताछ के बाद उनके खिलाफ धारा 119 (1) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मन्नू उर्फ मृगेंद्र सिंह पिता राजवेंद्र सिंह, साहिल उर्फ किस्शू पिता योगेंद्र सिंह परिहार, नारायण सिंह पिता अनिल सिंह, आदित्य मिश्रा पिता अमरीश मिश्रा, विपुल द्विवेदी उर्फ तुषार पिता रामलाल द्विवेदी, देव पटारिया पिता रितेश पटरिया और आर्यन उर्फ कान्हा कुशवाहा पिता बदल कुशवाह शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *