इलाज कराने आई साली से जीजा ने किया दुष्कर्म:घर में अकेली थी साली, सास ने देखा तो हत्या की धमकी देकर भागा, गिरफ्तार

ग्वालियर में एक महिला से उसके ही जीजा ने दुष्कर्म किया। घटना दो दिन पहले थाटीपुर थाना क्षेत्र के कुम्हारपुरा इलाके की है। वारदात के समय पीड़िता घर में अकेली थी। बेटी की आवाज सुनकर जब मां मौके पर पहुंची तो आरोपी दामाद हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने थाटीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दबिश दी और आरोपी को शहर छोड़ने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाटीपुर निवासी 19 वर्षीय महिला की शादी कंपू इलाके में हुई है। कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी, जिसके चलते वह मायके आई हुई थी। इस दौरान उसकी बातचीत फुफेरी बहन के पति धर्मवीर से होती रहती थी। दो दिन पहले महिला की मां और भाई किसी काम से बाहर गए थे। इसी दौरान धर्मवीर ने उसे कॉल किया। बातचीत में जब उसे पता चला कि साली घर में अकेली है, तो उसने कॉल काट दी और कुछ देर बाद घर पहुंच गया। अंदर आते ही उसने दरवाजा बंद किया और जबरन गलत काम किया। तभी महिला की मां वहां पहुंच गई। उन्हें देखते ही आरोपी हत्या की धमकी देकर मौके से भाग निकला। भागने से पहले पकड़ा गया आरोपी
पीड़िता ने सबसे पहले पति को घटना की जानकारी दी और उसके साथ थाटीपुर थाने पहुंची। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस जब उसके ठिकाने पर पहुंची तो वह बैग पैक कर फरार होने की तैयारी में था। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *