पाली में मयूर सेनिटेशन ने जीता JPL-2025 का फाइनल:फाइनल में नाकोड़ा चैम्पियन को 10 रन से हराया, सेठिया-डागा ने खेली उपयोगी पारी

पाली शहर के सुमेरपुर रोड स्थित विजन क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में JPL-2025 का फाइनल मैच दूधिया रोशनी में खेलाया गया। जिसमें रोचक मुकाबले में मयूर सेनिटेशन ने नाकोड़ा चैम्यियन को 10 रनों से हरा कर ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम को अतिथियों ने ट्रॉफी दी। इस दौरान उत्साह से खिलाड़ी झूम उठे। आतिशबाजी कर ट्रॉफी जीतने का जश्न मनाया।
चेयरमैन राकेश अख़ावत ने बताया कि गुरुवार शाम को जीतो प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला खेला गया। दूधिया रोशनी में पहले खेलते हुए मयूर सेनिटेशन टीम ने 12 ओवर में कुलदीप डागा के 28 ,नमन सुराणा के 20 और दिनेश सेठिया के 29 रनों की उपयोगी पारी की मदद से 132 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाकोड़ा चैंपियन की टीम की ओर से अर्पित जैन ने शानदार 71 रन की पारी खेली लेकिन दूसरी छोरे से विकेट गिरते रहे ऐसे में वे अपनी जीत को फाइलन मैच नहीं जीता सके और टीम 122 रन ही बना सकी। ऐसे में मयूर सेनिटेशन ने नाकोड़ा का 10 रन से हारकर JPL 2025 का फाइनल जीता। फाइनल मैच में मैन ऑफ़ मैच नमन सुराणा रहे। जिन्होंने 3 विकेट लेने के साथ टीम के लिए 20 रन की उपयोगी पारी खेली।
सीरीज का बेस्ट बैट्समैन दिनेश सेठिया को चुना गया। उन्होंने प्रतियोगिता में कुल 143 रन बनाए। बेस्ट बॉलर विवेक नाहटा रहे। जिसने सबसे ज़्यादा 12 विकेट लिए। मोस्ट वेल्यूबल प्लेयर नाकोड़ा के अर्पित जैन रहे। जिन्होंने प्रतियोगिता में 176 रन बनाए ओर 6 विकेट भी लिए। महिला विंग में कोवरी ने जीता फाइनल
महिला विंग में कावेरी टीम ने फाइनल मैच जीता। कावेरी ने पहले बेटिंग करते हुए 80 रन बनाए। जवाब में पॉवर हीटर टीम 41 रन ही बना सकी। निधि डागा को वुमेन ऑफ़ मैच चुना गया।
इस दौरान चीफ सेक्रेटरी मनोज लोढ़ा, नरपत चौपड़ा, दीक्षित मेहता, गौरव मेहता, श्रवण कोठारी ,देवराज भंसाली ,सूर्यप्रकाश चौपड़ा ,कमलेश सत्कार, राज.जोन के सेक्रेटरी राज सुराणा सहित जीतो के 350 सदस्य सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे।
टूर्नामेंट के फाइनल में अतिथि के रूप में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, प्रायोजक प्रांजुल गोगड़, भरत गोगड़, रजनीश कर्णावत मौजूद रहे। जिन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *