उदयपुर में उदय नेचर वेली रिसोर्ट सीज किया:कोडियात के पास आवासीय जमीन पर बिना स्वीकृति निर्माण, कॉमर्शियल गतिविधियों का संचालन

उदयपुर शहर के राजस्व ग्राम बुझड़ा के पास कोड़ियात के वहां पर उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) ने आज कार्रवाई कर उदय नेचर वेली रिसोर्ट को सीज कर दिया। नियमों से परे निर्माण और गतिविधियों को लेकर यूडीए ने यह कार्रवाई की।
यूडीए कमिश्नर राहुल जैन ने बताया कि ये कार्रवाई सचिव हेमेन्द्र नागर और उपायुक्त सुरेन्द्र बी पाटीदार ने की। उन्होंने बताया कि राजस्व ग्राम बुझड़ा के आराजी संख्या 07 से 20, 30, 39 से 41, 44 में आवासीय उपयोग वाली जमीन पर बिना स्वीकृति एवं बिना जमीन का उपयोग का परिवर्तन करवाए ही वहां पर रिसोर्ट और होटल का निर्माण कर​ दिया गया। कमिश्नर जैन ने बताया कि वहां पर यशपाल पुत्र लक्ष्मणसिंह एवं परिणीती पत्नी अभिमन्यु सिंह उदय नेचर वेली नाम से रिसोर्ट एवं होटल का निर्माण कर कॉमर्शियल गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि उक्त निर्माण के खिलाफ उदयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम-2023 की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया। नोटिस के जवाब में निर्माणकर्ता द्वारा व्यवसायिक उपयोग के सम्बन्ध में किसी प्रकार की स्वीकृति के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। आज टीम ने मौके पर जाकर बिना स्वीकृति के बनाए अवैध व्यवसायिक निर्माण को सीज कर दिया गया। टीम में तहसीलदार रणजीतसिंह विठू, सुरपालसिंह सोलंकी, बाबूलाल तावड सहित आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *