गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय जेल में दिखेंगे राष्ट्रभक्ति के रंग:सजायाप्ता कैदी केसरिया, सफेद और हरे रंग की ड्रेस में करेंगे परेड एवं पीटी

दौसा की विशिष्ट केंद्रीय जेल श्यालावास में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बंदियों द्वारा परेड एवं पीटी का अनुशासित अभ्यास किया गया। केसरिया, सफेद और हरे रंग की वेशभूषा में सजे बंदियों ने अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति का प्रभावी संदेश दिया। जेल परिसर में प्रतिदिन चल रही तैयारियों से वातावरण पूरी तरह देशभक्तिमय हो गया है। जेल अधीक्षक पारस जांगिड की प्रेरणा से आयोजित इस अभ्यास का निर्देशन जेलर रामचंद्र एवं डिप्टी जेलर दिलावर खान द्वारा किया जा रहा है। परेड की कमान बंदी राजाराम संभाल रहे हैं, जिनके नेतृत्व में करीब 100 बंदी पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ अभ्यास में जुटे हैं। अनुशासन और राष्ट्रीय चेतना का विकास जेल अधीक्षक ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बंदियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय चेतना का विकास करना है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर यह परेड कारागृह सुधार, सकारात्मक सोच और पुनर्वास की दिशा में एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करेगी। इस अभ्यास में मुख्य प्रहरी रामजीवन कटानिया, प्रहरी राजेंद्र, नरेंद्र, महेंद्र सहित अन्य कार्मिकों का सक्रिय सहयोग रहा है। अभ्यास में शामिल अधिकांश बंदी मेवात क्षेत्र से हैं, जो जिला कारागृह डीग से स्थानांतरित होकर यहां आए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *