तरनतारन पुलिस ने विभिन्न थानों में दर्ज कई मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों के दौरान 1 किलो 11 ग्राम हेरोइन, 02 मोबाइल फोन और 1 मोटरसाइकिल सहित भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और अन्य सामान बरामद किया गया है। थाना सदर पट्टी में दर्ज केस नंबर 14 क्राइम 21/61/85 NDPS एक्ट के तहत सावन कुमार उर्फ टीपू जो बड़ा महुल्ला वार्ड नंबर 6 का रहने वाला हैं उसे गिरफ्तार किया।आरोपी के पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। नशीली गोलियां और ड्रग मनी बरामद इसी थाने में मुकदमा नंबर 12 जुर्म 22/27 A/29/61/85 NDPS एक्ट के तहत जसविंदर सिंह गांव संगवा और मनप्रीत सिंह उर्फ बबलू गांव कुल्ला के रहने वालों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 410 नशीली गोलियां और 2570 रुपए ड्रग मनी बरामद की गई। हेरोइन और पैसे बरामद बता दे कि भिखीविंड सबडिवीजन के थाना वल्टोहा में मुकदमा नंबर 15 NDPS एक्ट की धाराओं 21B, 27A के तहत दर्ज किया गया। इसमें आकाशदीप सिंह जो पट्टी जीवन नगर, वल्टोहा को गिरफ्तार कर उसके पास से 7 ग्राम हेरोइन और 200 रुपए ड्रग मनी बरामद की गई। हेरोइन, बाइक और फोन बरामद वहीं एक अन्य मामले में, मुकदमा नंबर 20 धारा 21सी/29/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया। इसमें जतिंदर सिंह नूरदी का रहने वाला, अर्शदीप सिंह वासी नारली और अमृत सिंह वासी नारली के रहने वालों को गिरफ्तार किया गया। इनसे 01 किलो 11 ग्राम हेरोइन, 2 मोबाइल फोन और 1 मोटरसाइकिल बरामद हुई। 1 किलो हेरोइन और बाइक बरामद मुकदमा नंबर 21 जुर्म 21सी/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत गुरविंदरपाल सिंह उर्फ गुरी पुत्र सुखदेव सिंह बट्ठे भैणी वाले वासी माड़ी मेघा थाना खालड़ा को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 01 किलो 10 ग्राम हेरोइन और 1 मोटरसाइकिल बरामद की गई। मोबाइल और अन्य सामान बरामद इसके अतिरिक्त, सी.आई.ए. स्टाफ तरनतारन ने थाना खेमकरण में दर्ज मुकदमा नंबर 09 जुर्म 21सी/61/85 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत निशान सिंह वासी धोलन को गिरफ्तार किया। उसके पास से 392 ग्राम हेरोइन व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पी.ओ. घोषित अपराधी गिरफ्तार इसी सिलसिले में पी.ओ. स्टाफ तरनतारन ने आई.पी.सी. मामले में वांछित 01 पी.ओ.आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी करनदीप सिंह उर्फ करन वासी मरगिंदपुर को कच्चा पक्का से गिरफ्तार किया गया। उसे कोर्ट ने 82-83 सी.आर.पी.सी. के तहत पी.ओ. घोषित किया गया था।


