सरकारी बसों में सुरक्षा व्यवस्था में कई खामियां सामने आईं:2100 बसों में पैनिक बटन, रोज 500 फर्जी कॉल, अब हटा रहे

महिलाओं से जुड़े अपराध बढ़ने पर केंद्र सरकार ने सभी सरकारी परिवहन साधनों में पैनिक बटन लगाने के निर्देश दिए। मकसद था कि पैनिक बटन दबाते ही मैसेज कंट्राेल रूम पहुंचेगा और पुलिस की मदद मिलेगी। राजस्थान में 2100 बसाें में पैनिक बटन लगे हैं। बताया गया कि रोज 500 फर्जी कॉल आ रहे थे। इसलिए कंडक्टर ही इसे हटा दिए हैं। भास्कर रिपाेर्टर ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा व यूपी की बसाें में पड़ताल की। पता चला कि बटन काम ही नहीं करते। पढ़िए भास्कर पड़ताल… राजस्थान – भीलवाड़ा डिपाे की बस संख्या आरजे 14 पीई 4866 में देखा। हर सीट पर पैनिक बटन है लेकिन वायरिंग हटा दी इसलिए काम नहीं कर रहा। डिलक्स डिपाे की आरजे 14 पीडी 6702 में भी बटन थे। यात्रियाें काे पता ही नहीं। पंजाब – दिल्ली से जयपुर चलने वाली पंजाब की बस पीबी 10 एचएस 6458 में देखा। इसमें हर सीट पर पैनिक बटन लगे थे। ड्राइवर ने बताया कि एक साल हाे गया बटन ताे लग गए लेकिन ढंग से नहीं चले। हरियाणा – बस संख्या एचआर 69 जीवाई 4966 में देखा। यह बस साेनीपत से जयपुर चलती है। बस में पैनिक बटन लगे हैं। काम नहीं करते। एचआर 46 जीवाई 4094 जयपुर-रेवाड़ी बस में ताे हटा ही दिए। उत्तर प्रदेश – बस संख्या यूपी 53 बीटी 4610 में देखा। कंडक्टर से पूछा पैनिक बटन लगे हैं ताे बाेले-ये क्या हाेता है। यह बस आगरा-जयपुर चलती है। यह बस बहराइच जिले के रूपईडीहा डिपाे की थी। बस में सारे पैनिक बटन खराब पड़े थे। अधिकारी बोले- यात्रियों को जागरूक करेंगे “बसाें में लाल रंग का पैनिक बटन बस की हर सीट के ऊपर लगा है। बटन 3 सेकंड तक दबाना होगा। इसके बाद मैसेज और बस की लाइव लोकेशन रोडवेज के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर को मिलेगी। फिर नजदीकी थाने पर मैसेज देकर यात्री को सहायता उपलब्ध कराएंगे। इसको लेकर यात्रियाें काे भी जागरूक किया जाएगा।”
– पुरुषाेत्तम शर्मा, एमडी राजस्थान राेडवेज

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *