बेटी की शादी से पहले घर में चोरी:10 लाख के गहने और रुपए ले गए चोर, परिवार गया था गांव

डूंगरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में शुक्रवार रात एक सूने घर को अपना निशाना बनाया है। चोर घर से 8 लाख के सोने-चांदी के गहने और 2 लाख रुपए चोरी कर ले गए। पीड़ित की बेटी की 6 मार्च को शादी होने वाली है। परिवार किसी काम से अपने गांव गया हुआ था। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार शहर के शिवाजी नगर निवासी महेंद्र यादव की बेटी हिमांशी यादव की शादी 6 मार्च को होनी है। महेंद्र और उसका परिवार किसी काम से शुक्रवार को अपने गांव करौली गया था। रात के समय पीछे से चोरों ने उनके सूने घर को अपना निशाना बनाया। जब पीड़ित परिवार शनिवार सुबह घर लौटा तो घर के ताले टूटे पड़े थे। वहीं घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से बेटी की शादी के लिए बनाए करीब 8 लाख के सोने-चांदी के गहने और 2 लाख रुपए चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *