रुई से भरे ट्रक कंटेनर में लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

नेशनल हाईवे 79 पर गुरुवार दोपहर एक रूई से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई।फायर ब्रिगेड की गाड़ी और स्थानीय लोगों की मदद से आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मामला रायला थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के रायला चौराहे पर खड़े एक ट्रक कंटेनर में अचानक आग लग गई।अचानक कंटेनर में आग लगती देख मौके पर अफरा तफ़री मच गई । लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किया, इसी बीच सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्क़त के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि यह ट्रक जोधपुर से बेंगलुरु जा रहा था, इस दौरान ड्राइवर चाय पीने के लिए रायला चौराहे पर रुका था और अचानक ट्रक में आग लग गई। इस ट्रक में इंपोर्टेड रूई भरी थी जो आग से जल गई । सूचना मिलने पर रायला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *