फाजिल्का में एसी मैकेनिक की लगी लॉटरी:कबाड़ बेचकर खरीदा टिकट, ऑफ सीजन में की थी दुकान की सफाई

फाजिल्का में एक एयर कंडीशनर मैकेनिक की किस्मत ने ऐसी करवट ली कि दुकान की सफाई से निकले कबाड़ ने उनकी किस्मत चमका दी। मैकेनिक संजीव कुमार ने ऑफ सीजन में दुकान की सफाई की और इकट्ठा हुए कबाड़ को बेचकर 700 रुपए प्राप्त किए। इन्हीं पैसों से उन्होंने रास्ते में रूप चंद लॉटरी सेंटर से एक टिकट खरीदा, जिस पर उन्हें 45,000 रुपए की लाटरी लगी है। एसी मैकेनिक संजीव कुमार ने बताया कि इन दिनों एयर कंडीशनर का ऑफ सीजन चल रहा है l ऐसे में उसके द्वारा बीते दिनों दुकान की सफाई की गई l दुकान से सफाई के दौरान इकट्ठा हुआ कबाड़ बेचने गया तो करीब 700 रुपए का कबाड़ बिका l कबाड़ का समान बेचकर मिले पैसे लेकर वह लौट रहा था कि रास्ते में रूप चंद लाटरी वालों के पास से उसने इन पैसों से लाटरी का टिकट खरीद लिया l जिसके बाद उसे फोन आया कि उसके द्वारा खरीदी की टिकट पर 45 हजार रुपए की लाटरी लगी है। यह बात सुनकर वह बेहद खुश हो गया। पहले निकल चुके छोटे इनाम संजीव कुमार ने बताया कि पिछले तीन चार सालों के दौरान उन्हें छोटे मोटे इनाम जरूर निकले l लेकिन 45 हजार का इनाम उन्हें पहली बार निकला है l उधर, रूप लाटरी के संचालक बॉबी का कहना है कि संजीव कुमार अक्सर ही उनके यहां से लाटरी का टिकट खरीद कर जाते है l बॉबी का कहना है कि नए वर्ष 2025 के पहले जनवरी महीने में ही करीब चार लोगों को हजारों व लाखों रुपयों के इनाम निकल चुके हैं l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *