MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:डीजे पर थिरके पुलिसवाले, बलाएं लेकर फौजी पति को आखिरी विदाई, तेज रफ्तार बाइक ने महिला को उड़ाया

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. तेज रफ्तार बाइक ने महिला को उड़ाया, CCTV में कैद मौत का मंजर धार के मनावर में सड़क पार कर रही 55 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला हवा में उछलकर सड़क पर गिरी और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। बाइक दुकान में जा घुसी, चालक गिरकर तुरंत उठा। महिला मदरसे में रसोइया थी। पढ़ें पूरी खबर 2. दूषित पानी से बुजुर्ग की मौत का आरोप, शव रखकर चक्काजाम
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से बद्री प्रसाद की मौत का आरोप लगाते हुए परिजनों ने पुल पर शव रखकर चक्काजाम किया। परिजन प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए भाजपा पार्षद के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। परिवार ने आर्थिक तंगी और अंतिम संस्कार तक के लिए मदद न मिलने की बात कही। इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। पढ़ें पूरी खबर 3. कड़ाके की ठंड में जमीन पर छोड़ा नवजात, रोने से बची जान राजगढ़ के बरुखेड़ी गांव में ठंड के बीच एक नवजात जमीन पर पड़ा मिला। शॉल और गमछे में लिपटे बच्चे के पास कुछ दूरी पर कुत्ते बैठे थे। रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। गांव की एक महिला ने बच्चे को गोद में लेकर संभाला। ग्रामीणों की तत्परता से मासूम की जान बच सकी। पढ़ें पूरी खबर 4. बलाएं लेकर फौजी पति को अंतिम विदाई, 6 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि
जम्मू के डोडा में हादसे में शहीद भिंड के हवलदार शैलेंद्र सिंह भदौरिया का पैतृक गांव चितावली में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। 6 वर्षीय बेटे भावेश ने मुखाग्नि दी। पत्नी शिवानी ने अदम्य साहस दिखाते हुए लोगों से रोना बंद करने को कहा और पति के पार्थिव शरीर के पास बैठकर बलाएं लेती रहीं। हजारों लोगों ने अंतिम दर्शन किए। पढ़ें पूरी खबर 5.पहले भगवान को प्रणाम, फिर मंदिर में चोरी; CCTV में कैद वारदात शाजापुर के मोहन बड़ोदिया क्षेत्र स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में चांदी के आभूषण और दानपेटी की नकदी चोरी हो गई। जावदी गांव के मंदिर में लगी CCTV फुटेज में दो अज्ञात चोर दिखे हैं, जिनमें से एक चोरी से पहले भगवान को प्रणाम करता नजर आया। 22-23 जनवरी की रात हुई वारदात पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर 6. MP में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत; 27 से मावठा
मध्यप्रदेश में जनवरी के आखिरी दिनों में मौसम बदल गया है। ग्वालियर-चंबल में बादल, हल्की बूंदाबांदी और सुबह कोहरा देखने को मिला। अगले दो दिन तेज ठंड से राहत रहेगी। लो प्रेशर एरिया और ट्रफ के असर से दिन के तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट आई है। 27 जनवरी से प्रदेश में मावठे की संभावना जताई गई है। पढ़ें पूरी खबर 7. मेडिकल कॉलेज में हंगामा, डॉक्टरों से बदसलूकी; हड़ताल की चेतावनी
रतलाम के डॉ. लक्ष्मीनारायण मेडिकल कॉलेज में मरीज के अटेंडरों ने देर रात हंगामा कर डॉक्टरों से गाली-गलौच और धमकियां दीं। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। डॉक्टरों के अनुसार इलाज के दौरान 9-10 अटेंडरों ने अभद्रता की। घटना का वीडियो सामने आया है। आक्रोशित डॉक्टरों ने सुरक्षा नहीं मिलने पर काम बंद कर हड़ताल की चेतावनी दी है। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8. भोजशाला में शांतिपूर्ण आयोजन के बाद पुलिस का जश्न धार में बसंत पंचमी पर भोजशाला कमाल मौला मस्जिद में पूजा और नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई। कोर्ट के आदेश पर दोनों आयोजन सफलतापूर्वक कराए गए। हजारों पुलिसकर्मियों की तैनाती से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। ड्यूटी खत्म होने के बाद जवानों ने डीजे पर जश्न मनाया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके
9. MP का पहला लग्जरी पेड वृद्धाश्रम शुरू, किराया 50 हजार तक
भोपाल में मध्यप्रदेश के पहले पेड लग्जरी ओल्ड एज होम की शुरुआत हुई है। 24 करोड़ की लागत से बने इस वृद्धाश्रम का लोकार्पण सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया। यहां सीनियर सिटीजन के लिए डॉक्टर, कॉल बेल, एसी, टीवी जैसी फाइव स्टार सुविधाएं हैं। कमरे के साइज के अनुसार मासिक किराया 38,490 से 49,990 रुपए तय किया गया है। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट
10 तीन दिन आमजन के लिए खुलेगा लोकभवन, विशेष सजावट आकर्षण
भोपाल स्थित लोकभवन 25 से 27 जनवरी तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। इस दौरान नागरिक लोकभवन की ऐतिहासिकता, प्राकृतिक सौंदर्य और विशेष सजावट देख सकेंगे। 25 व 27 जनवरी को दोपहर 2 से शाम 8 बजे और 26 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक भ्रमण किया जा सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *