होटल के कमरे में प्रेमी युगल ने किया सुसाइड:19 फरवरी को प्रेमिका की शादी होनी थी, दोस्त मिलने गया तो फंदे लटके मिले

नेशनल हाईवे-48 पर स्थित एक होटल में प्रेमी युगल ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बहरोड़ थाना क्षेत्र की है। कार्यवाहक थाना अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया-शनिवार सुबह 11:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कांकर दोपा गांव के पास स्थित गणगौर मिडवे होटल में युवक और युवती फंदे से लटके मिले हैं। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर मौके से सैंपल जुटाए। मृतक युवक की पहचान इंद्र मीणा (20) और मंजू धानका (19) निवासी अजबपुरा (नारायणपुर) के रूप में हुई। इस पर परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। 22 जनवरी की शाम को होटल पहुंचे थे
होटल मालिक जितेंद्र पालीवाल ने बताया-युवक और युवती 22 जनवरी को शाम 6:35 बजे कमरा नम्बर 207 में ठहरे थे। आज सुबह बहरोड़ के गांव अनंतपुरा का युवक नवीन मेहता उनसे मिलने आया था। सुबह करीब 9 बजे उसने कमरे का गेट खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई रिप्लाई नहीं आया। कमरे में देखा तो दोनों लटके हुए थे। पुलिस को सूचना दी गई। दोस्त के साथ कोचिंग से निकला था युवक
मृतक इंद्र मीणा के भाई राजेश ने बताया-मेरा छोटा भाई (इंद्र मीणा) अलवर में मौसी के बेटे सुरेंद्र के पास रहकर दिल्ली पुलिस की तैयारी के लिए कोचिंग कर रहा था। 22 जनवरी की दोपहर 3 बजे के बाद इंद्र अपने दोस्त नवीन के साथ कोचिंग से निकला था। इसके बाद वापस घर नहीं लौटा। 19 फरवरी को युवती की शादी थी
राजेश ने बताया-जब इंद्र घर नहीं पहुंचा तो कोचिंग से नबीन के नंबर लिए। फोन पर नबीन ने कहा कि इंद्र उसके साथ है और वह एक दो घंटे में घर पहुंच जाएगा। 24 जनवरी को बहरोड़ पुलिस ने बताया कि इंद्र ने गांव की लड़की मंजू के साथ गणगौर मिडवे होटल में सुसाइड कर लिया है। मंजू की 19 फरवरी को शादी होनी थी। बेडशीट से लगाया फंदा
कार्यवाहक थाना अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया-प्रेमी युगल ने बेड पर कुर्सी रखी और बेडशीट से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। परिजनों की रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले जांच कर रही है। …. यह भी पढ़ें जोधपुर में प्रेमी-जोड़े ने साड़ी से फंदा लगाकर सुसाइड किया:नोट में लिखा- मर्जी से मर रहे, किसी पर शक नहीं करें; लिव इन रिलेशन में रहे जोधपुर में लिव इन रिलेशन में रह रहे महिला पुरुष ने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। दोनों ने सुसाइड नोट में लिखा- दोनों अपनी मर्जी से मर रहे हैं। किसी पर शक नहीं करें. पुरुष की बॉडी उसके परिजनों को सौंपी गई। वहीं, महिला की बॉडी का पुलिस ने हिंदू सेवा मंडल की मदद से अंतिम संस्कार करवाया। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *