वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर बैंड शो:छात्र-छात्राओं के बीच वंदे मातरम् धुन;राष्ट्रीय संदेश

रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र (RTC), सशस्त्र सीमा बल, अलवर द्वारा उप महानिरीक्षक संजीव यादव के नेतृत्व में शनिवार दोपहर राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, अलवर एवं बाबू शोभाराम गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज, अलवर परिसर में बैंड शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र, अलवर की बैंड टीम द्वारा “वंदे मातरम्” की धुन पर प्रस्तुति दी गई। बैंड प्रस्तुति के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता और राष्ट्रीय चेतना का संदेश प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रभक्ति का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान व्यक्त करना तथा युवाओं और छात्र-छात्राओं में राष्ट्रीय चेतना का प्रसार करना रहा।आयोजन में दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, स्टाफ सदस्य, छात्र-छात्राएं एवं नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में राजेंद्र कुमार, सहायक कमांडेंट, अशोक आर्य, प्राचार्य बाबू शोभाराम राजकीय कला कॉलेज, अलवर एवं हेमंत कुमार, प्राचार्य राजकीय लॉ कॉलेज, अलवर उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *