दुर्ग| नवीन शिक्षक संघ ने जिला निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपील करते हुए कहा कि निकाय चुनाव मतदान दल में 11 फरवरी को ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की समस्या को देखते हुए उन्हें त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव से पृथक रखा जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी नगरीय निकाय चुनाव में मतदान ड्यूटी के लिए 10 फरवरी को सुबह अपने घर से निकलकर 11 फरवरी को देर शाम-रात को अपने घर लौटेंगे। इसके बाद पुनः कई मतदान दल कर्मियों को पंचायत चुनाव के प्रशिक्षण के लिए दुर्ग जाना पड़ेगा। फिर चुनाव कार्य पूरा कराने पुनः दुर्ग जाना पड़ेगा। इसलिए एक कर्मचारी को एक ही चुनाव में ड्यूटी लगवाए। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव गिरीश साहू, जिलाध्यक्ष संजीव मानिकपुरी, मनीष साहू मौजूद थे।


