बाराबंकी-एटा में बिजली गिरी, 2 जिलों में ओले गिरे:यूपी में 10 शहरों में बारिश, 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

यूपी में मौसम बिगड़ गया है। शनिवार तड़के लखनऊ, कानपुर, हरदोई समेत पूर्वी यूपी के 10 जिलों में रिमझिम बारिश हुई। देर रात हाथरस और इटावा में ओले गिरे। अचानक मटर के दाने बराबर ओले गिरने से अफरा-तफरी मच गई। बाराबंकी में बिजली गिरने से घर के बाहर लगे इलेक्ट्रिक मीटर जल गए। ऐसे ही एटा में देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बिजली गिरी। मौके पर भीषण आग लग गई। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी राज्यों में भीषण बर्फबारी और मूसलाधार बारिश का असर यूपी में साफ दिख रहा है। आज 15 जिलों में ओले और बारिश का अलर्ट है। 20 जिलों में 40 से 50 की स्पीड से आंधी भी चल सकती है। अगले 4 दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। कोहरे और ठंड से मिल रही राहत पर ब्रेक लगेगा। पारा 3-4°C लुढ़क सकता है। इससे पहले शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के 20 जिलों में बारिश हुई। नोएडा, गाजियाबाद समेत कई जिलों में देर रात से शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर दिन भर होती रही। तेज हवा चली। मेरठ में ओले गिरे। खेतों में फसलें गिर गईं। एक चर्च पर बिजली गिरने से आग लग गई। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, यह बारिश गेहूं, मसूर और चना की फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन सरसों और आलू को नुकसान हो सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की जानकारी पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर फसलों में दवा का छिड़काव करें, ताकि नुकसान से बचा जा सके। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बदले हुए माैसम के बीच यूपी में 27 जनवरी से एक और पश्चमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। आज पश्चिमी यूपी में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मध्य यूपी में बादलों की वजह से दिन के तापमान में गिरावट आएगी। मौसम की तस्वीरें देखिए- आपके शहर में मौसम कैसा है, आज कहां-कहां बारिश हो रही है? जानने के लिए स्क्रोल करिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *