श्रीगंगानगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए को नशा ऑपरेशन सीमा संकल्प अभियान के तहत 36 ग्राम हेरोइन और 758 ग्राम डोडा पोस्त (चूरा) बरामद किया है। दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस थाना घमूड़वाली ने सांवतसर तिराहा रोही 11 ईई ए पर चेकिंग के दौरान रमेश कुमार (35) निवासी वार्ड नंबर-3, फरसेवाला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 758 ग्राम अवैध डोडा पोस्त (चूरा) बरामद हुआ है। पुलिस थाना सादुलशहर ने गश्त के दौरान आरोपी के पास से 36 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की गगन (21) निवासी वार्ड नंबर-3, सादुलशहर के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सोमवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर डिमांड लिया जाएगा। पुलिस जांच में जुट गई है।


