किसका सम्मान पूर्व या वर्तमान कलेक्टर का, असमंजस में आयोग:एसआईआर में सर्वश्रेष्ठ काम पर अशोकनगर कलेक्टर को होना है सम्मानित

अशोकनगर कलेक्टर के पद से हटाए गए आदित्य सिंह को अब एसआईआर में बेस्ट परफार्म करने पर सम्मानित नहीं किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पहले अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह, बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को जिला मुख्यालय छोड़ने के लिए अनुमति संबंधी पत्र राज्य शासन को लिखा था, लेकिन इस बीच अशोकनगर कलेक्टर को राज्य सरकार ने पद से हटा दिया। इसका असर यह हुआ कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने पहले पूर्व कलेक्टर आदित्य सिंह को सम्मानित करने के लिए सूची जारी की, लेकिन आज शाम को इसमें बदलाव करते हुए पूर्व कलेक्टर अशोकनगर के बजाय कलेक्टर अशोकनगर को सम्मानित करने का पत्र राज्य शासन को जारी किया है। एसआईआर में पूरे एमपी में सबसे बेस्ट काम करने वाले अशोकनगर कलेक्टर का सम्मान चुनाव आयोग द्वारा किया जाएगा। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुरभि तिवारी का कहना है कि यह शासन तय करेगा कि किसका सम्मान किया जाना है। उनकी ओर से राज्य शासन को अशोकनगर कलेक्टर के सम्मान संबंधी पत्र लिखा गया है। दूसरी ओर इस कार्यक्रम में चार अन्य आईएएस अधिकारियों बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह तथा बालाघाट के उप जिला निर्वाचन अधिकारी गंजन सिंह धुर्वे का सम्मान किया जाएगा। मतदाता दिवस पर होने वाले इस कार्यक्रम में कुल 27 अधिकारियों, कर्मचारियों को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बेस्ट परफार्मेंस पर सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के सभी 71 हजार 930 मतदान केंद्रों पर कल 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने बताया कि राज्यपाल मंगु भाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। इस आयोजन में आयुक्‍त राज्‍य न‍िर्वाचन आयोग मनोज श्रीवास्‍तव, पूर्व न‍िर्वाचन आयुक्‍त भारत न‍िर्वाचन आयोग ओपी रावत, कम‍िश्‍नर भोपाल संजीव स‍िंह, स्टेट आइकॉन राजीव वर्मा, गोविंद नामदेव, संजना सिंह और देशना जैन उपस्थित रहेंगी। सभी जिलों में होंगे कार्यक्रम
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा ने बताया कि 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रदेश के सभी 55 जिलों में कार्यक्रम होंगे। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल पटेल द्वारा व‍िशेष गहन पुनरीक्षण अभ‍ियान 2026 में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले अध‍िकार‍ियों-कर्मचार‍ियों, मास्टर ट्रेनर्स, बूथ लेवल ऑफिसर्स एवं स्वयंसेवकों को सम्‍मान‍ित क‍िया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा ने बताया कि कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश का प्रसारण किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा युवा मतदाताओं को इपिक कार्ड का वितरण और कार्यक्रम में उपस्‍थ‍ित सभी मतदाताओं को मतदाता शपथ दिलाई जाएगी। इन अफसरों का सम्मान करेंगे राज्यपाल इन्हें भी राज्यपाल देंगे प्रशस्ति पत्र ये खबरें भी पढ़ें… अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह को हटाया राज्य शासन ने अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह को हटा दिया है। उनके विरुद्ध बीजेपी संगठन तक पहुंची शिकायत के बाद कलेक्टर के पद से हटाने की कार्यवाही की गई है। साकेत मालवीय को अशोकनगर का नया कलेक्टर बनाया गया है।पूरी खबर पढ़ें वोटर्स हटाने की ‘गुमनाम’ आपत्तियां; नाम-पता तक नहीं एसआईआर यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत वोटर्स के नाम जोड़ने, काटने और संशोधन के लिए आज दावे-आपत्तियों का आखिरी दिन है। भोपाल सहित एमपी के अलग-अलग जिलों से वोटर्स के नाम हटाने के लिए बड़ी संख्या में ऐसे गुमनाम आवेदन बीएलओ तक पहुंचे हैं जिनमें शिकायतकर्ता का नाम, पता मोबाइल नंबर और दस्तखत तक नहीं हैं।पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *