होशियारपुर में चाइना डोर से कटा किशोर का गला:गले में लगे 25 टांके, बाइक से जा रहा था, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

होशियारपुर के टांडा में चाइना डोर से एक 16 वर्षीय अरमानप्रीत सिंह की गर्दन कट गई। बता दे कि घटना आज उस समय हुई जब अरमानप्रीत मोटरसाइकिल पर अपने दोस्त के घर से लौट रहा था। गंभीर चोट के कारण उसके गले पर 25 टांके लगे हैं। अरमानप्रीत सिंह ने बताया कि वह तहसील रोड टांडा के पास का रहने वाला है। जब वह पुल के ऊपर से गुजर रहा था, तभी अचानक चाइना डोर उसकी गर्दन में फंस गई, जिससे गहरा कट लग गया। लगे में लगे टांके घटना के बाद अरमानप्रीत ने तुरंत अपने घर पर फोन कर सूचना दी। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत निधि अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गर्दन पर 25 टांके लगाए। प्रशासन से कार्रवाई की मांग अरमानप्रीत के परिवार ने प्रशासन से चाइना डोर बेचने और बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके। अरमानप्रीत ने यह भी कहा कि यह डोर आसमान में उड़ने वाले पक्षियों के लिए भी जानलेवा साबित होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *