डिंडोरी में मां नर्मदा की शोभायात्रा निकाली गई:पालकी लेकर चलीं महिलाएं, जगह-जगह हुआ स्वागत

डिंडोरी में शनिवार को नर्मदा जयंती से एक दिन पूर्व मां नर्मदा स्वर्ण मंदिर के सदस्यों द्वारा नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया, जिसमें श्रद्धालु बैंड बाजे और डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। शोभायात्रा मां नर्मदा मुख्य मंदिर से प्रारंभ हुई। इसमें मां नर्मदा पालकी में विराजित थीं, जिनके आगे प्रतिमाएं और छोटे कलाकारों की झांकियां चल रही थीं। यात्रा के दौरान जगह-जगह आतिशबाजी की गई और पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। भाजपा कार्यालय के सामने नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस और भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यह शोभायात्रा पुरानी डिंडोरी तिराहे से होते हुए वापस डैम घाट पर पहुंची। शोभायात्रा में युवा 51 फीट की चुनरी लेकर आगे चल रहे थे। वाहनों में मां नर्मदा के विभिन्न स्वरूपों की प्रतिमाएं और भगवान के परिधान पहने बाल कलाकार शामिल थे। देशभक्ति से ओतप्रोत मां भारती और भगत सिंह के वेश में सजे बच्चे भी झांकियों का हिस्सा थे। पंडित सुशील दुबे ने बताया कि रविवार को नर्मदा प्रकट उत्सव मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां जारी हैं। शाम को घाट पर महाआरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नर्मदा जयंती के मुख्य कार्यक्रम के लिए मंदिर परिसर और घाट को रोशनी से सजाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *