कपूरथला जिले में पुलिस ने दुबई भेजने के नाम पर 80 हजार रुपए की ठगी के आरोप में एक ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई एक युवक की शिकायत पर की गई है।तलवंडी पाई गांव के रहने वाले मदन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे को दुबई भेजना चाहते थे। इस दौरान उनका संपर्क काहना गांव के ट्रैवल एजेंट पिंदरपाल से हुआ। पिंदरपाल ने दावा किया कि उसने कई लोगों को विदेश भेजा है और वह उनके बेटे को भी दुबई भेज देगा। विदेश भेजने के नाम पर ठगी शिकायतकर्ता के अनुसार, बातचीत तय होने के बाद ट्रैवल एजेंट ने उनसे अलग-अलग तारीखों पर कुल 80 हजार रुपए ले लिए। हालांकि, न तो उनके बेटे को दुबई भेजा गया और न ही कोई प्रक्रिया पूरी की गई।जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने टालमटोल करना शुरू कर दिया और पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। जांच में जुटी पुलिस इसके बाद पीड़ित ने थाना कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने शिकायत की जांच की और आरोपों को सही पाया। परिणामस्वरूप, आरोपी ट्रैवल एजेंट के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


