राष्ट्रीय खेल के लिए प्रशांत बने संयोजक

स्पोर्ट्स रिपोर्टर| भिलाई 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में 14 फरवरी तक होगी। इसकी तकनीकी समित में भिलाई के प्रशांत जेकब को कन्विनियर बनाया गया है। नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इस खेल के लिए उनकी नियुक्ति की है। नेटबॉल की स्पर्धा 7 से 13 फरवरी तक उत्तराखंड के देहरादून स्थित कंचनजंघा हाल में महाराजा रा. प्र. सोप कॉलेज में होगी। इसमें शामिल होने के लिए प्रशांत 4 फरवरी को उत्तराखंड के िलए रवाना होंगे। प्रशांत छत्तीसगढ़ के सीनियर नेटबॉल में स्वर्ण पदक प्राप्त खिलाड़ी और शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार प्राप्त हैं। वर्तमान में वह नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सक्रिय सदस्य हैं। पहले वह छत्तीसगढ़ नेटबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति पर एसोसिएशन के अध्यक्ष मीणा केरकेट्टा और महासचिव राजेश राठौर ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *