ट्रक की टक्कर से पिकअप सवार 3 लोग घायल:डीबी अस्पताल में कराया भर्ती, शादी के लिए मिठाई लेने जा रहे थे तीनों

चूरू के एनएच 52 पर झंकार होटल के पास एक ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में पिकअप ड्राइवर दिलीप कुमार (47), दीपचंद (27) और रणजीत नायक (27) शामिल हैं। रणजीत नायक ने बताया कि वे ढाणी चारणान कालियासर में होने वाली एक शादी के लिए रतनगढ़ से मिठाई लेने जा रहे थे। रविवार शाम को शादी में भोजन का कार्यक्रम था। हादसे में तीनों लोग पिकअप में फंस गए। जिन्हें मौके से गुजर रहे वाहन ड्राइवरों ने बाहर निकाला। घायलों को ढाढर टोल की 108 एंबुलेंस की मदद से तुरंत डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने घायलों का तुरंत इलाज शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *