21 किलोमीटर की हाफ मैराथन 9 फरवरी को:कलेक्टर बोलीं- देश- विदेश से 10 हजार से ज्यादा एथलीट आने की संभावना

अलवर सांसद खेल उत्सव के तहत 9 फरवरी को अलवर जिला मुख्यालय पर 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन होगी। इसके अलावा 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर की मैराथन भी होगी। वहीं 2 किलोमीटर की पैरा मैराथन कराई जाएगी। अलवर कलेक्टर ने बताया कि इस हाफ मैराथन में देश- विदेश से 10 हजार से अधिक एथलीट के आने की संभावना है, जिसकी तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार सुबह अलवर कलेक्टर अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ हाफ मैराथन के रूट का मौका देखने पहुंचीं। वहीं अफसरों को रूट को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिसकी कार्य योजना बनाकर पूरे रूट को सही किया जाएगा। ताकि एथलीट को कोई परेशानी नहीं आए। अलवर कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला ने कहा कि 9 फरवरी को अलवर टाइगर मैराथन है। देश-विदेश के एथलीट आने की संभावना है। इसमें 10 से 15 हजार युवाओं के आने की संभावना है। इसके पूरे रूट का मौका देखा है। यह 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन होगी। कलेक्टर ने बताया- इस पूरे रूट का अच्छे से देखा है। पैरा एथलीट भी आएंगे। यह प्रताप ऑडिटोरियम से शुरू होगी। इसमें पैरा मिलिट्री फोर्स भी रहेगी। इस रूट पर पुलिस जाब्ता भी लगाया जाएगा। हमारा फोकस रहेगा कि बाहर से आने वाले एथलीट व टूरिस्ट में अच्छा मैसेज जाए। ताकि आगे टूरिस्ट को भी अलवर के पर्यटन का महत्व पता चले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *