चिरमिरी नगर निगम में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. विनय जायसवाल ने चुनाव प्रचार का आगाज किया। शनिवार को पोड़ी कालरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद जनता के बीच आशीर्वाद लेने पहुंचे। वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के साथ पोड़ी कालरी के वार्ड क्रमांक 1 से 5 तक के प्रत्येक गली-मोहल्ले में जाकर जनता से मुलाकात की और उनसे बातचीत कर क्षेत्र की समस्या जानने का प्रयास किया। जनसंपर्क में निकले डॉ जायसवाल डॉ. जायसवाल ने कहा कि यह उनके लिए चुनाव नहीं बल्कि अपने परिवार से मिलने का अवसर है। उन्होंने कहा कि चिरमिरी के लोगों के साथ उनका रिश्ता साफ कागज की तरह पारदर्शी है, जो केवल उनके परिवारजनों को ही दिखाई देता है। विपक्षी दलों पर साधा निशाना विकास के संकल्प के साथ निकले डॉ. जायसवाल ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि परिवार से मिलने के लिए आमंत्रण देने की आदत दूसरे दलों में हो सकती है, लेकिन उनमें नहीं है। जनता से रिश्ता मजबूत – डॉ जायसवाल उनका मानना है कि चिरमिरी की जनता से उनका रिश्ता इतना मजबूत है कि उसे समझने के लिए विरोधियों को अपनी आंखों की जांच करवाने की जरूरत है। बता दें कि डॉ जायसवाल मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक भी रहे है।


