जल्द बदलेगा रायपुर SP ऑफिस का पता:कबीर चौक के सरकारी बंगले में होगा नया दफ्तर,ऑफिस शिफ्टिंग की चल रही तैयारियां

रायपुर जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय का पता जल्द बदलने वाला है। कई दशकों के बाद रायपुर कलेक्टोरेट परिसर में स्थित एसएसपी दफ्तर अब आकाशवाणी चौक के आगे नीर भवन के पास कबीर चौक के सामने स्थित सरकारी बंगले में शिफ्ट किया जाएगा। कांग्रेस सरकार में इस बंगले को विधायक रहे मोहन मरकाम का आवंटित किया गया था। अभी यह बंगला खाली है। अफसरों के अनुसार एसएसपी दफ्तर को इस बंगले में शिफ्ट करने के लिए सरकार से मंजूरी मिल गई है। अफसरों का दावा है कि एक हफ्ते के भीतर शिफ्टिंग शुरू कर दी जाएगी। मतदान से पहले शिफ्ट होगी दफ्तर मिली जानकारी के मुताबिक मतदान के पहले तक दफ्तर शिफ्ट हो जाएगा। एसएसपी दफ्तर को शिफ्ट करने के लिए पिछले कई महीने से नई जगह की तलाश की जा रही थी। कई लोकेशन को तलाश करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निवास सागौन बंगले को भी पसंद किया गया था। लेकिन बंगले की स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से बाद में इस विकल्प को हटा दिया गया। रायपुर तहसील ऑफिस का पता बदला रायपुर तहसील कार्यालय का पता बदल गया है। अब DKS हॉस्पीटल के पीछे पुराना नर्सिंग हॉस्टल में ऑफिस का संचालन किया जा रहा है। रायपुर SDM समेत विभाग के अधिकारी भी नई बिल्डिंग में शिफ्ट हो गए है और राजस्व से जुड़े सारे कार्य इसी नई बिल्डिंग से संचालित किया जा रहा है। एसडीएम नंदकुमार चौबे ने कहा कि इस कार्यालय जुड़े पत्राचार नये पतें पर ही करें और आमजनता भी तहसील कार्यालय से जुड़े कार्यों के लिए नए कार्यालय में आयें। गौरतलब है कि तहसील कार्यालय काफी पुराना और जर्जर हो गया था। जिसके कारण वहां काम करने में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *